उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहुंचे मुंगेर कहा लालू जी के इस हालात के जिम्मेदार राहुल गांधी।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुंगेर पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा की आज जो लालू प्रसाद यादव जी की जो हालत है की वे मुखिया का चुनाव भी नही लड़ सकते वो राहुल गांधी के कारण है । साथ ही कहा की 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 विधानसभा चुनाव दोनो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जीत दर्ज करेगी ।

दरअसल पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान । कहा 1997 में जनतादल की सरकार थी और उसी समय लालू यादव जी के खिलाफ सीबीआई ने जांच की और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया तब राहुल गांधी ने ओडिनेंस को फाड़ उन्हें जेल में सड़ाने का काम किया और सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी ही वजह है की आज लालू प्रसाद यादव मुखिया तक का चुनाव नही लड़ सकते है । साथ ही कहा की एनडीए को बिहार में डबल इंजन की सरकार है और इसका एक ही एजेंडा है विकास विकास और विकास बिहार में 2लाख 61 हजार करोड़ का बजट है जिसमे केंद्र सरकार लगभग 2 लाख करोड़ रूपया देने का काम किया । ताकि बिहार समृद्ध हो सके । साथ ही कहा की 2020 में बिहार की जनता एनडीए को बहुमत दी थी और उस समय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था की बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होगें । उसी कमिटमेंट के तहत हम चल रहे है। अब 24 में लोकसभा और 25 में विधान सभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतेंगे । इससे पहले उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हवाई मार्ग से सम्राट चौधरी जैसे ही मुंगेर पहुंचे । वैसे ही मुंगेर हवाई अड्डा पे समर्थकों ने माला पहना बुके और अंग वस्त्र दे किया भव्य स्वागत ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article