मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर मुंडेश्वरी धाम परिसर में जदयू जिला कमेटी ने की बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK- कैमूर,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गुरुवार को जिले के मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में जदयू जिला कमेटी की तरफ से एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष भगवानपुर प्रेम प्रताप सिंह उर्फ अंशु सिंह ने किया तो वहीं संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष मोती लाल राम के द्वारा किया गया। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मां मुंडेश्वरी वन्यजीव इको पार्क मुंडेश्वरी मे उदघाटन हेतु संभावित‌ यात्रा को लेकर की गई। बैठक मे मुख्यमंत्री का माँ मुंडेश्वरी के पावन भूमि पर जोर शोर से स्वागत की तैयारी करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। जदयू जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार को लगातार आगे ले जाने की कोशिश की जाती रही है। जो काफी सराहनीय है। वही उन्होंने कहा कि कैमूर जिले मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष ध्यान रहता है विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन शीलान्यास एवं यहां की बस्तु स्थित के संबंध जानकारी लेते रहते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ज्ञान्ती गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिलाओं को काफी आगे बढ़ाने का काम किया गया। उनके द्वारा महिलाओं को हर जगह 50 परसेंट आरक्षण जैसी सुविधा दी गई जिससे आज हमारी महिलाएं विद्यालय, आफिस एवं थाने में देखने को मिल रही हैं। जिससे महिलाएं काफी खुश हैं। वहीं भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रताप सिंह ऊर्फ अंशु ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जैसे मुख्यमंत्री का आगमन होगा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव युवा जदयू बिहार इंजीनियर मो. सुहैल, जिला अध्यक्ष कला संस्कृति एव खेल प्रकोष्ठ जदयू‌ गुड्डू बाबा, तथा जिला के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article