मोहनिया के पटना मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर- पटना मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ से 100 मीटर पक्षिम एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पर।

मोहनिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद मोहनिया पुलिस कागजी कार्रवाई करने के बाद शव का पंचनामा किया। शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नही होने के कारण शव को सदर अस्पताल के मर्चरी हाउस में 72 घंटा के लिए रखा गया है। इसके बाद जब शव का पहचान नहीं हुआ तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई होगी। मोहनिया थानेदार प्रियेश प्रियदर्शी  ने बताया कि शव की पहचान के लिए पुलिस जुटी हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article