मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर,मोहर्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस व प्रशासन पैनी नजर बनाई हुई है। बता दें कि मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस तथा प्रशासन जहां एक तरफ पूरी तरह मुस्तैद के साथ नजर बनाई हुई है। तो वहीं दूसरी तरफ

मोहर्रम पर्व को लेकर जुलूस में डीजे बजाने की चल रही थी तैयारी जैसे ही इस बात की भनक पुलिस व प्रशासन को मिली कि पुलिस व प्रशासन ने बिना देरी किए हुए मौके पर पहुंचकर एक पिकअप डीजे जप्त कर लिया है. हालांकि पुलिस व प्रशासन को डिजे जप्त करते हुए विरोध का सामना भी करना पड़ा फिर भी पुलिस व प्रशासन ने हार नहीं मानी डीजे को जप्त कर आखिरकार स्थानीय थाने ले ही गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डीजे जब्त करने गई पुलिस व प्रशासन का लोगों ने खूब किया विरोध डीजे पर प्रतिबंध होने के बाद भी लोग भीड़ का फायदा उठाकर डीजे बजाने के प्रयास में लगे रहते हैं। लेकिन कैमूर जिला अधिकारी सावन कुमार और एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर कैमूर में डीजे को पूरी तरह प्रतिबंध किया गया है। लगातार जिला ,अनुमंडल और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर के लोगों को डीजे नहीं बजाने का अपील भी किया गया था। उसके बावजूद आज मोहनिया शहर के बड़ी बाजार में एक पिक अप पर डीजे बजाने के लिए बांधा जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही मोहनिया थाने की टीम बड़ी बाजार मोहनिया पहुंचकर एक पिकअप डीजे जब्त किया है। जिसके ऊपर कई साउंड बॉक्स लगे हुए थे। जब्ती के दौरान पुलिस व प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा लोगों का कहना था कि पुलिस इसे जब्त कर थाने ना ले जाए लेकिन किसी पर नाम जद करवाई ना करें लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर थाने लाई और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस बात की जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया की मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शांति समिति की बैठक की गई थी। उसमें स्पष्ट रूप से बोला गया था कि डीजे नहीं बजेगा और लोग यहां मान भी गए थे। फिर भी कुछ लोग डीजे बजाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। अभी बड़ी बाजार मोहनिया से डीजे को जब्त किया गया है। लोगों से अपील है की इस तरह के कार्य में शामिल न हो जहां सरकार का आदेश है डीजे नहीं बजाना है तो आपको पालन करना चाहिए। अगर उसका उल्लंघन करेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग डीजे जब्ती के दौरान चाह रहे थे कि उसको थाना ना ले जाया जाए। लेकिन हम लोगों ने कानूनी कार्रवाई करते हुए डीजे को जप्त करते हुए थाना लेकर आये। एक पिकअप पर काफी संख्या में साउंड बॉक्स लगाया गया था।

मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया मोहनिया थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार से एक पिकअप डीजे को जप्त किया गया है और जहां से भी सूचना इस तरह की आ रही है तुरंत धावा दल घटनास्थल पहुंचकर उन डीजे को जप्त करने की कार्रवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि डीजे प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई डीजे बजाता है या पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर विधी सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article