राजधानी के BN कॉलेज कैंपस में छात्रों के दो घुट में जमकर झड़प फायरिंग, एक छात्र घायल..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- राजधानी में एक बार फिर छात्रों के मामूली विवाद में मारपीट के बाद गोलाबारी करने का मामला सामने आया है मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित बीएन कॉलेज का है जहां दो गुटों के बीच झड़प के बीच गोलीबारी हुई है।

 

दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुटी।बताया जा रहा है की इस घटना में एक हर्ष राज नमक छात्र घायल हुआ है ।जिसका इलाज पीएमसीएच में करवाया गया।बताया जा रहा है कि पटना कॉलेज का सेंटर बीएन कॉलेज में चल रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

परीक्षा सेंटर में कुछ छात्रों के बीच आपसी विवाद हुआ जिस्के बाद पटना कॉलेज के दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई वही एक गुट ने बर्चस्व को लेकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

 

फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची जहां से घायल एक छात्र हर्ष राज को पीएमसीएच में भर्ती कराया है।घायल द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पर कुछ छात्रों के नाम सामने आए है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है हालांकि इस बाबत पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक़ ने घटना स्थल पर फायरिंग होने की बात से इंकार किया है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article