विकास पर बोले नितिन नविन भारत विकसीत देश की श्रृंखला मे है जो की नरेन्द्र मोदी की अगुवाई…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री ने आज बेतिया के एक नीजी होटल मे संवाददाता सम्मेलन कर प•चम्पारण के निवर्तमान भाजपा सांसद सह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने के लिये मतदाताओ से अपील की । प्रेस कांफ्रेंस मे उन्होने कहा की पिछले दस सालो मे बेतिया लोकसभा क्षेत्र मे अभूतपूर्व विकास हुआ है । पूरे देश मे सड़क , मेडिकल कॉलेज व अस्पतालो , आवास मे आज दुगुना से तिगुना वृद्धि हुई है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व। आज हमारा भारत विकसीत देश की श्रृंखला मे है जो की नरेन्द्र मोदी की अगुवाई मे संभव हुआ है। आज नरेन्द्र मोदी ने हर गरीब को आवास , उज्जवला योजना , शौचालय जैसी कई योजनाओ का लाभ दिया है।

बेतिया के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर का काफी विकास किया है । बेतिया के मनुआपुल से पखनाहा होते हुये यूपी के पडरौना तक 787 करोड कई लागत से एनएच 727 डबल ए सडक का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है जो की बेतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र का सबसे बडा कार्य है होने जा रहा है । इसके लिये भूमी अधिग्रहण के लिये 300 करोड रूपया निर्गत भी हो चुका है । इसलिये भारत मे चौथी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिये मतदाताओ से मत करने की अपील की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article