मुंगेर के सफियासराय हवाई अड्डा से उड़ान भर सकेंगे 19 सीट वाले छोटे विमान..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मुंगेर जिलेवासियों का हवाई जहाज से सफर करने का सपना अब जल्द ही साकार हो सकेगा। रिजनल कनेक्टिविटी उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डा को विकसित करने के लिए भारतीय विमान प्रवर्तन प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य सरकार के बीच हुए समझौता को कैबिनेट की स्वीकृति मिल चुकी है। अब एयरपोर्ट विस्तारीकरण के बाद सफियासराय हवाई अड्डा से 19 सीट वाले छोटे विमान बड़े शहरों के लिए उड़ान भर सकेंगे। छोटे विमान की सेवा जिले में आरंभ होने के बाद जिलेवासी कम समय में बड़े शहरों का सफर तय कर सकेंगे। रिजनल कनेक्टिविटी उड़ान योजना के तहत मुंगेर हवाई अड्डा को छोटे विमान के लिए तैयार करने हेतु सरकार पूर्व में ही 25 करोड़ रूपया आवंटित कर चुकी है।

रनवे को चौड़ा करने के लिए एक माह पूर्व एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की टीम सर्वे कर चुकी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर रनवे विस्तारीकरण के लिए जरूरत के अनुसार जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई विभागीय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।लेकिन मुंगेर वासियों में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है । लोगों ने बताया कि मुंगेर का यह सपना काफी पुराना था। जो अब साकार होने वाला है । हवाई अड्डा के बनने से मुंगेर का औद्योगिक विकास के साथ साथ पर्यटक की आपार संभावना खुल जाएगी । पर लोगों ने यह भी कहा कि यह कहीं चुनावी वादा बन कर न रह जाए ।इस कारण सरकार को जल्द से जल्द इसे पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article