विश्व कल्याण हेतु नवदिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ एवं ज्ञान कथा का सनातनीयों द्वारा रोज किया जा रहा कथा का रसपान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK कैमूर- विश्व कल्याण हेतु नौ दिवसीय रुद्र चण्डी महायज्ञ एवं ज्ञान कथा का भव्य आयोजन तृतीय दिवस यह महायज्ञ एवं ज्ञान कथा कैमूर जिला मुख्यालय से एक किलोमीटर पूरब भभुआ महाकाली मंदिर के पास हों रहा है, यज्ञ का विशाल शोभायात्रा एवं जलयात्रा दिनांक 11 जून 2024 मंगलवार मंण्डप प्रवेश, पंञ्चाङ्ग पूजन दिनांक 12 जून बुधवार से लगातार एकादश वैदिकाचार्य ब्राम्हणो द्वारा वेदोक्त मंत्र द्वारा विभिन्न मंण्डपस्थापित वेदिका देव तथा पार्थिवार्चना अभिषेक नित्य हवन आरती तथा संध्या सात बजे से बाल विदुषी शिखा तिवारी द्वारा ज्ञान कथा श्रीसीताराम चरित्र तथा शिव विवाह का मनमोहक वर्णन विदुषी के द्वारा चल रहा।

यज्ञ के आचार्य पं अत्रि भारद्वाज की पृथ्वीवासियों के जीवन रक्षण के साथ दैनिक उपयोग की मुख्य वस्तुओं की प्राप्ति यज्ञ के द्वारा ही होता , यह केवल मृत्यु लोक में ही सम्भव है अन्यत्र नहीं।यज्ञ समिति के अध्यक्ष मां काली पुजारी पं रामेश्वर तिवारी ने बताया कि, मां काली पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल अधिवक्ता ,दर्शनीया , कृष्णा तिवारी,बिनोद कुमार, सुकेश साह सहित सभी काली भक्त तथा समिति के सभी सदस्यों तथा नगर के श्रद्धालु भक्तों के अथक प्रयास का प्रतिफल लोक के समस्त जनो के सहयोग व समर्पण यह धर्म यज्ञ हो रहा है।  व्यास मंच का कुशल पुर्वक संचाल पं जितेन्द्र तिवारी के द्वारा किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article