भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: पुआल से भरे ट्रक से 16 हजार से ज्यादा बोतल विदेशी शराब जब्त

तलाशी के दौरान पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई 335 पेटियों में कुल 16,080 प्लास्टिक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के भागलपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में पुआल से लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। यह खेप झारखंड से बिहार के मुंगेर ले जाई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बायपास इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक पर संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद ट्रक की गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई 335 पेटियों में कुल 16,080 प्लास्टिक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक उत्तर प्रदेश नंबर का बताया जा रहा है, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम बनाकर बायपास क्षेत्र में जांच अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि वह शराब की खेप को झारखंड से मुंगेर पहुंचाने जा रहा था। ट्रक मालिक ने उसे जगदीशपुर के रास्ते जीरोमाइल की ओर जाने का निर्देश दिया था, ताकि संदेह से बचा जा सके। हालांकि विभाग की सतर्कता के कारण तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई।

छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई गौतम कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। विभाग अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article