शराबबंदी कानून का धज्जियां उड़ा रहे बिहार सरकार के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -खबर कैमूर से है जहां पर सदर अस्पताल भभुआ के तीन सफाई कर्मीयों को बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सरेआम धज्जिया उड़ते हुए पाया गया। तीनों कर्मचारी मटन के साथ शराब का अस्पताल परिसर में ही सेवन कर रहे थे। इसके साथ काफी हो हल्ला कर रहे थे। जिसकी सूचना किसी के द्वारा डायल 112 को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा तीनों को गिरफ्तार कर उनका ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद तीनों लोगों को गिरफ्तार कर भभुआ थाने लाया गया। गिरफ्तार लोगों में अजीत ठाकुर उम्र 25 वर्ष जिला समस्तीपुर, बीरबल सिंह उम्र 35 वर्ष जिला वैशाली दोनों सफाई सुपरवाइजर सदर अस्पताल भभुआ कैमूर, टुनटुन सिंह उम्र 45 वर्ष जिला वैशाली सफाई इंचार्ज सदर अस्पताल भभुआ बताए जा रहे हैं। पुलिस तीनों लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताते चलें कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन इस कानून का बिहार सरकार के कर्मचारी ही सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं।

इसके पूर्व भी चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शराब के नशे में महिला पुलिसकर्मियों को रौंदते हुए पाए गए। इतना ही नहीं बिहार सरकार में शराबबंदी कानून के रखवाली के लिए जिस उत्पाद विभाग को जिम्मेदारी दिया गया है उस उत्पाद विभाग के भी कई कर्मचारी शराब के मामले में पकड़े जा चुके हैं। इस तरह से यह साफ स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून का बिहार सरकार के कर्मचारी ही सरेआम धज्जिया उड़ा रहे हैं। अब देखना‌ यह है कि नीतीश कुमार ऐसे कर्मचारियों के ऊपर कैसे लगाम लगाते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article