शिक्षा विभाग का अजब कारनामा,2 कमरों में 8 शिक्षकों के द्वारा संचालित किया जा रहा 1- 8 तक के क्लास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-मुंगेर मुख्यालय से मात्र एक किलोमीटर दूर बेलन बाजार स्थित बेलन बाजार मध्य विधालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की उड़ रही धज्जियां । इस विधालय में कुल चार कमरे है जिसमे एक कमरे में आधा भाग में स्टोर रूम और आधा भाग में कार्यालय संचालित है एक छोटे कमरे में किचन और दो कमरे में जो क्लास रूम है और वहां संचालित हो रहा है कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के क्लास । इस विधालय में नामांकित छात्रों की संख्या 235 है । जिससे बच्चों को पढ़ने में तो शिक्षकों को पढ़ाने में काफी परेशानी हो रही। न शिक्षक सही ढंग से पढ़ा सकते है और न ही छात्र सही ढंग से समझ सकते है । आलम यह है की कुछ बच्चे कड़ी धूप में भी दरी में बरामदे पर पढ़ते दिखे । साथ ही स्कूल में समरसेबुल नही होने के कारण पीने का पानी का भी काफी परेशानी हो रही है । छात्रों ने बताया की एक क्लास रूम में तीन से चार कक्षा तक के विधार्थियों को कुल 8 शिक्षक एक साथ पढ़ाते है एसे में न तो शिक्षक पढ़ा पाते न तो हम पढ़ ही पाते है । साथ ही स्कूल में पानी की भी समस्या है ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बात यह नही की शिक्षक पढ़ना नहीं चाहते है पर जो हाल क्लास का है ऐसे में उनके द्वारा पढ़ाए गए सब्जेक्ट को छात्र नही समझ सकते है। वहीं इस मामले में विधालय के हेडमास्टर जितेंद्र ने बताया की छः माह पूर्व बगल के कन्या मध्य विधालय और उनके विधालय मध्य विधालय बेलन बाजार में अगल अलग समय पे क्लास संचालित होता था जिससे इस स्कूल के भी कमरों को यूज में लाया जा था तो कोई परेशानी नहीं थी पर जब से दोनो स्कूल का समय एक हुआ तब से मात्र दो कमरे में 1 से लेकर 8 तक के क्लास को संचालित करना मजबूरी है । साथ ही बताया की सभी 12 शिक्षक समय पे आते है। पर अलग अलग क्लास नही होने के अर्जन उन्हें पढ़ाने में काफी परेशानी होती है । और जब सभी बच्चे स्कूल आ जाते है तो फिर बच्चों को बैठने की भी जगह नहीं मिलती है। इसको ले कई बार अधिकारियों को भी कहा गया पर आश्वासन के अलावा अब तक कुछ नहीं मिला है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article