- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -सरमेरा थाना इलाके के केनारकला गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक होम गार्ड जवान की मौत हो गई । उनकी नौकरी महज साल और बची थी। मृतक केनार कला गांव निवासी स्व बालदेव पासवान का 59 वर्षीय पुत्र अलखदेव पासवान है। मृतक के पुत्र सुजीत कुमार ने बताया कि वे होमगार्ड ऑफिस में तैनात थे ।
वहीं गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी । घर आने के बाद सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास ले जा रहे थे इससे पहले ही उनकी मौत हो गई । सरमेरा थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
