BREAKING- बिहार मे सम्राट चौधरी ने किया 2 लाख 78000 करोड़ का बजट पेश,रोजगार और शिक्षा पर फोकस।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2 लाख 78000 करोड़ का बजट पेश किया गया है। बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार यह बजट पेश किया है। इस बजट में रोजगार और शिक्षा पर मुख्य तौर पर फोकस किया गया। वहीं सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में गरीबी दर में 8% की गिरावट दर्ज की गई है। वही 8 करोड़ से अधिक ऐसे लोग हैं जो गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। बिहार में चतुर्थ कृषि रोड मैप भी लागू किया गया है।आरक्षण की सीमा भी बढ़ाई गई है।

वही स्मार्ट मीटर पर भी सम्राट चौधरी बोलते नजर आए। इसी के साथ पर्यटन में निवेश करने पर सब्सिडी देने का फैसला भी लिया गया है। बजट सत्र के दौरान विपक्षी द्वारा जमकर हंगामा किया गया। जिसके बाद विपक्ष ने वर्कआउट कर दिया। जानकारी हो कि बजट से पहले नए स्पीकर के लिए भाजपा के विधायक नंदकिशोर यादव ने नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article