- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के कदवा गांव में दर्दनाक हादसे में ऋषिकेश मंडल नामक युवक की मौत हो गई युवक जलावन लेकर जा रहा था इसी दौरान वह सड़क के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इस तार को लेकर वे पिछले पांच वर्षों से बिजली विभाग को लगातार जानकारी दे रहे थे कि यह तार काफी नीचे लटका हुआ है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
