सीएम पद की शपथ लेने के बाद एक्शन में मोहन माझी, बता दिया क्या होगा पहला कदम…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही मोहन चरण माझी ने आज आम लोगों की पीड़ा सुनी।एक आम इंसान की तरह लोगों से बात की और उनके सुख-दुख को सुना।

उन्होंने सड़क किनारे खड़े परिवहन विभाग के एक चपरासी से बात की और उसकी समस्याओं के बारे में सुना।कर्मचारी ने कहा कि उसे जो थोड़ा-बहुत वेतन मिलता है, उससे उसका पेट नहीं भरता है। भावी मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि उनका दुख समझा जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री के पास शिकायत दर्ज कराने वाले परिवहन विभाग के एक कर्मचारी विजय शंकर दास ने कहा, मुख्यमंत्री ने मुझसे पूछा कि मेरी समस्या क्या है। इस पर मैनें बताया कि‍ मेरे कुछ साथी कम वेतन पर भी काम कर रहे हैं, मैंने कहा कि इतने कम वेतन पर खाने-पीने से बच्चों को पढ़ाना संभव नहीं है। हमें उम्मीद है कि अगर नई सरकार आती है तो हमारी परेशानियों का समाधान होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article