गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता के घर पहुंचे नीतीश कुमार, परिवारजनों से की मुलाकात

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार गया जिले के जदयू के वरिष्ठ नेता चंदन कुमार सिंह के पटना साहिब स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना, सभी को शुभाशीष दिया तथा चंदन कुमार सिंह की माताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

नीतीश कुमार का चंदन कुमार सिंह के दिवंगत पिता एवं प्रख्यात समाजसेवी सुरेश नारायण सिंह से वर्षों पुराना व्यक्तिगत संबंध रहा है। उनके सहयोग और आग्रह पर गया जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई तथा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिली, जिसका लाभ आज भी जिले के लोगों को मिल रहा है।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नीतीश कुमार के आगमन से चंदन कुमार सिंह के परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। परिवार के सभी सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उनके स्नेह, मार्गदर्शन तथा आशीर्वाद को अपने लिए सौभाग्य बताया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article