किशनगंज में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त,अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, किशनगंज में वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

Rashmi Tiwari

किशनगंज में जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आज वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सशक्तिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य महिला सुरक्षा और संबंधित सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना था।


केस रजिस्टर और अभिलेखों की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान डीपीओ आईसीडीएस की उपस्थिति में अधिकारियों ने केस रजिस्टर, रिकॉर्ड और अन्य सेवा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। अधिकारियों ने पाया कि सभी अभिलेख व्यवस्थित और अद्यतन स्थिति में हैं, जिससे केंद्र की कार्यप्रणाली संतोषजनक रही।


कार्यशैली की सराहना, दिए सख्त निर्देश
डीएम विशाल राज ने केंद्र की कार्यशैली की सराहना की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घरेलू हिंसा, बाल विवाह और महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्ट: मसरूर रईस, किशनगंज (बिहार)

Share This Article