मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन से संबंधित हुई बैठक,देश के नामचीन कलाकारों को बुलाने कि तैयारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले ही नहीं बल्कि बिहार के सुप्रसिद्ध मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन संबंधी की गई बैठक। इस बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा की गई। समाहरणालय स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी तथा मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक सिंह के अलावे ट्रस्ट के सदस्य भी मौजूद थे।

इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। वही 11 एवं 12 अप्रैल को मुंडेश्वरी महोत्सव मनाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगने का निर्णय लिया गया तथा पर्यटन की संभावनाओं के दृष्टिकोण से मुंडेश्वरी महोत्सव को विशेष रूप से मनाने के लिए सहमति दी गई। देश के नामचीन कलाकारों को महोत्सव के दौरान बुलाने तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी को दी गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि इस बार मुंडेश्वरी महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article