हथियार से लैस बालू माफिया को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर में ग्रामीणों ने बालू माफिया को दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दी। मामला गोराडीह थाना क्षेत्र के गंगटी के समीप का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की बालू माफिया के बीच विवाद हुआ था। विवाद में एक पक्ष से सुशांत कुमार सिंह ने पंकज यादव के ट्रैक्टर (अवैध बालू लदे) गाड़ी पुलिस को बुलवाकर पकड़वा दिया था। जिसके बाद से सुशांत और पंकज के बीच विवाद शुरू हुई थी पंकज यादव अपने तीन साथियों के साथ सुशांत कुमार सिंह को मरने के लिए घर से ही पीछा कर रहा था। तभी गंगटी के समीप ग्रामीणों ने पंकज यादव को हथियार के साथ पकड़ लिया ओर चारो तरफ से घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर उनकी जमकर पिटाई कर दी दो बदमाश मौका देख फरार हो गया बताया जा रहा है कि हथियार से लैस पंकज यादव समेत उनके गुर्गे सुशांत सिंह को मरने के लिए पहुंचे हुए थे सुशांत अपने कार से सवार होकर जगदीशपुर के तरफ आ रहे थे पंकज यादव को पीछा करते देखा, तभी सुशांत ने अपना संतुलन खो दिया और नदी में कार लेकर घुस गई जिससे कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दो थाने की पुलिस ने घायल पंकज यादव को प्रारंभिक इलाज के लिए जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर घायल के परिजनों ने बताया कि गांव के ही सुशांत कुमार सिंह ने पंकज यादव को बालू गिराने के लिए कहा था। पंकज यादव ने उसका बालू नहीं गिराया था। जिसको लेकर विवाद हुई थी बालू नहीं गिराने पर सुशांत पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस बुलवाकर जप्त करवाने का आरोप लगाया इसी में विवाद हुई है। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।। गोराडीह पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article