सबौर थाना ने लूट के सामान के साथ दो अपराधकर्मीयों को किया गिरफ्तार, जेवरात एवं मोबाईल बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर- लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब मादक पदार्थ की छापेमारी, वाहन चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस को सूचना मिली कि लैलख मलमखा स्टेशन के पास स्टेशन से लैलख गाँव जाने वाली रोड में कुछ व्यक्ति लुट का जेवरात एवं मोबाईल लेकर आये हैं तथा बेचने के लिये ग्राहक का खोजबीन कर रहे हैं।सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा लुट के सामान के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अपराध कर्मीयों से बरामद जेवरात एवं मोबाईल के संबंध में पुछने पर बताया गया कि उक्त सामान को हम लोग लैलख-ममलखा स्टेशन पर राहगीरों से लुटे हैं जिसको बेचने के लिये ग्राहक खोज रहे थे इसी बीच लुट के सामान के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article