- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा पंचायत के वार्ड एक स्थित जल नल योजना की जलमीनार महज 10 सेकेंड में गंगा में समा गयी. सबौर प्रखंड अंतर्गत गंगा के किनारे बसे गांवों में गंगा का तेज कटाव हो रहा है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
रजंदीपुर से शंकरपुर के बीच गंगा के दक्षिण किनारे पर रजंदीपुर, संतनगर, फरका, इंग्लिश, मसादु सहित अन्य गांव कटाव की जद में है.फरका पंचायत के वार्ड तीन एवं सात में कटाव जारी है. ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो दर्जन घर कभी भी गंगा में समा सकता है. हालांकि, ऐसे घरों के लोग घर खाली कर कहीं और शरण ले चुके हैं. वहीं लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
