पटना जंक्शन पर प्रतिदिन 10 हजार पैकेट का वितरण, छठ के बाद परदेस लौट रहे बिहारियों को महावीर मन्दिर की ओर से बांटा जा रहा निःशुल्क अल्पाहार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA– पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर ने छठ के बाद बिहार से वापस लौटने वालों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की है. छठ महापर्व संपन्न करके दूसरे प्रदेशों में अपने-अपने काम पर लौट रहे बिहारियों को महावीर मन्दिर की ओर से अल्पाहार का पैकेट निःशुल्क दिया जाएगा। शनिवार 9 नवंबर से पटना जंक्शन पर यह सेवा प्रारंभ होगी। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 9 नवंबर यानी शनिवार से यह सेवा शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार के लाखों लोग दूसरे प्रदेशों में रहते हैं। छठ महापर्व के अवसर पर वे प्रत्येक वर्ष बिहार के विभिन्न स्थानों पर अपने पैतृक स्थान आते हैं। इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जाती है। छठ महापर्व संपन्न होते ही ऐसे लाखों बिहारी अपने-अपने काम पर लौटना प्रारंभ करते हैं।

शनिवार 9 नवंबर से पटना जंक्शन पर ऐसे बिहारियों की लौटती भीड़ शुरू होने की संभावना है। महावीर मन्दिर की ओर से ऐसे बिहारी मूल के लोगों के लिए निःशुल्क अल्पाहार का पैकेट मुहैया कराया जाएगा। महावीर मन्दिर के नैवेद्यम प्रभारी आर शेषाद्री की देखरेख में प्रतिदिन 10 हजार पैकेट अल्पाहार तैयार कर पटना जंक्शन पर ऐसे रेलयात्रियों के बीच वितरित किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि नैवेद्यम के कारीगरों द्वारा अल्पाहार तैयार किया जाएगा। प्रत्येक पैकेट में सत्तू भरे दो खास्ता लिट्टी और एक बड़ा गाजा दिया जाएगा। बंद डब्बे में अल्पाहार का वितरण किया जाएगा। पटना जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्म पर रेल अधिकारियों और रेलकर्मियों के सहयोग से यह वितरण किया जाएगा। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मुख्य रूप से सामान्य श्रेणी और स्लीपर क्लास के यात्रियों को अल्पाहार का पैकेट दिया जाएगा। शनिवार से प्रारंभ कर अगले कुछ दिनों तक भीड़ को देखते हुए महावीर मन्दिर की ओर से अल्पाहार के पैकेट निःशुल्क बांटे जाएंगे। अनुमानित रूप से लगभग 50 हजार या उससे अधिक बिहारियों के बीच अल्पाहार के पैकेट का वितरण किया जाना है। पिछले वर्ष भी छठ महापर्व के ठीक बाद महावीर मन्दिर की ओर से पटना जंक्शन पर नाश्ते के पैकेट निःशुल्क बांटे गये थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article