सन्हौला थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे मिनी हाईवा को किया जप्त

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लदे मिनी हाईवा को जप्त किया है इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है सूत्रों के मुताबिक, यह मिनी हाईवा बिना नंबर प्लेट के चल रहा था बाहर चालकके पास चालान भी उपलब्ध नहीं था और उस पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध रूप से बालू लादकर एक मिनी हाईवा गुजरने वाला है सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि वाहन ओवरलोडेड और बिना नंबर का है मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी भागलपुर को भेज दी गई है ताकि विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ईसको लेकर बालू माफियाओं के बीच खलबली मच गई है फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article