1200 सौ राम भक्तों को लेकर मुंगेर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए खुला पहला आस्था स्पेशल ट्रेन।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे जय श्री राम के नारे के साथ लगभग 1200 सौ राम भक्तों को लेकर मुंगेर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिय खुला पहला आस्था स्पेशल ट्रेन । श्रद्धालुओं को दी है हर व्यवस्था ताकि यात्रा के दौरान न हो कही कोई परेशानी । यात्रियों को व्यवस्थित ट्रेन में सीट उपलब्ध कराने के लिए भाजपा की ओर से स्टेशन पर किया गया था पुख्ता प्रबंध ।

अयोध्या में बने रामलला के भव्य मंदिर का दर्शन कराने के लिए मुंगेरवासियों के लिय पहला आस्था स्पेशल ट्रेन मुंगेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। आस्था स्पेशल ट्रेन में मुंगेर लगभग 1200 श्रद्धालु रवाना हुए। श्रद्धालुओं को ट्रेन में व्यवस्थित रूप से चढ़ाने और आरक्षित सीट उपलब्ध कराने के लिए भाजपा की ओर से मुंगेर रेलवे स्टेशन पर भव्य शिविर लगाया गया था। रामलला दर्शन के प्रदेश संयोजक जगरनाथ ठाकुर, विधायक प्रणव कुमार और जिलाध्यक्ष प्रो.अरूण कुमार पोद्दार की मौजूदगी में आयोजित शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह का इंतजाम किया गया था। शिविर में सभी श्रद्धालुओं को रेल कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बोगी नंबर और सीट नंबर के साथ आईकार्ड उपलब्ध कराया गया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर ट्रेन की सीट तक पहुंचाया गया। आस्था स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्टी के कई कार्यकर्ता भी टीम लीडर सह जिला महामंत्री अरूण सिंह के साथ अयोध्या रवाना हुए। सभी बॉगी में पार्टी की ओर से एक टीम लीडर को श्रद्धालुओं के देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन में सभी यात्रियों को प्रतिदिन पांच समय का खाना और नाश्ता, कंबल फलाहार वालों को फल उपलब्ध कराया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन कराने के पश्चात श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को अयोध्या से मुंगेर के लिए रवाना होगी। रेलवे और आईआरसीटीसी और आरपीएफ के कर्मचारी तथा पदाधिकारी भी शिविर में यात्रियों के सहयोग के लिए मौजूद थे । श्रद्धालुओं ने बताया की 500 सालों के बाद रामलला का दर्शन होने वाला है मात्र 900 रुपया में ये रामलला के दर्शन जिसमे भाजपा और मोदी जी के तरफ से हर तरह का प्रबंध किया गया गया है । इससे बड़ी कोई बात नही हो सकता । वे बहुत ही ज्यादा खुश है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article