NEWS PR डेस्क : – बिहार की राजनीति में बाहुबली नेता अनंत सिंह के भोज और पारिवारिक शादी समारोह ने खूब सुर्खियां बटोरीं समारोह में शाही अंदाज, फिल्मी सितारों की मौजूदगी और राजनीतिक जमावड़े ने आयोजन को खास बना दिया। जयमाला के दौरान दुल्हन शिवांगी लैंड क्रूजर से पहुंचीं, तो समारोह में मौजूद लोगों की नजरें उनके शानदार एंट्री पर टिक गईं।
शादी समारोह में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने अंदाज से रंग जमा दिया। उनके ठुमकों और गानों पर मेहमान झूमते नजर आए। समारोह में मनोरंजन और भव्यता का ऐसा माहौल रहा कि शादी का आयोजन किसी बड़े सेलिब्रिटी इवेंट से कम नहीं दिखा।
अनंत सिंह के भोज में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस आयोजन में राजनीतिक गलियारों की हलचल भी देखने को मिली। बीजेपी के कई नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी, वहीं जेडीयू नेताओं की दूरी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज रहीं।
बिहार की राजनीति में अनंत सिंह की अपनी अलग पहचान रही है। ऐसे में उनके पारिवारिक समारोह में नेताओं की मौजूदगी और गैरमौजूदगी को लोग राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। हालांकि, शादी समारोह में किसी नेता की मौजूदगी या अनुपस्थिति को सीधे राजनीतिक समीकरण से जोड़ना फिलहाल अटकलों का विषय है।
शाही शादी, पवन सिंह का भोजपुरी अंदाज और राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी ने अनंत सिंह के इस भोज को बिहार में चर्चा का केंद्र बना दिया।