16 जून से गायब थी लड़की और परिजनों ने कर दिया पिंडदान,लड़की मिली जिंदा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-मोतिहारी,शहर के कोलहुआरवा मौहल्ला से 16 जून से गायब थी लड़की और परिजनों ने लड़की का कर दिया था पिंडदान व श्राद्धकर्म मोतीझील से बरामद एक शव को परिजन ने अपनी लड़की बता कर दिया था दाह संस्कार।जिस लड़की का पिंडदान व श्राद्धकर्म हो जाने के बाद लड़की मिली जिंदा जिसको लेकर मोतिहारी भवानीपुर जिरात स्थित महिला विकास मंच के कार्यालय में मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीना मानवी का आगमन हुआ।हाल ही में विवादित प्रियंका का मामला जिसमे कुछ दिन पहले तक उससे बलात्कार के पश्चात हत्या तक की पुष्टि हो रही थी, जिसमे 2 की गिरफ्तारी और बलात्कार के पश्चात हत्या तक का कुबूलनामा अपराधियों के द्वारा किया जा चुका था। अब प्रियंका वापस भी आ चुकी है और पुलिस के द्वारा उसका बयान और मेडिकल भी किया जा चुका है। इसी के मद्देनजर आज कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे वीना मानवी ने प्रशासन के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि ये पूरी की पूरी प्रशासनिक विफलता है जिसका नजारा आज हमे यहां दिखने को मिला। लाश किसी की ओर बना किसी और का दिया गया।उन्होंने सरकार से इस केस की पारदर्शिता हेतु एक एसटीएफ के गठन की भी मांग की ताकि प्राप्त शव किस बच्ची की सही शिनाख्त की जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article