नडीए की बड़ी जीत के बाद नई सरकार को लेकर तेज हलचल, जीतन राम मांझी ने दिया कैबिनेट पर संकेत!

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी सफलता के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेजी पकड़ चुकी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही राज्यपाल के समक्ष अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई कैबिनेट में किस दल को कितनी हिस्सेदारी मिलेगी। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कैबिनेट फ़ॉर्मूले पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है।

क्या कहा मांझी ने?
एएनआई से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि—
“मीडिया में जो चर्चा चल रही है, वही सही दिशा दिखाती है। व्यक्तिगत तौर पर अभी कुछ भी बोलना उचित नहीं। 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनके अनुसार 35–36 मंत्री बन सकते हैं। इनमें करीब 16 भाजपा से, 14–15 जदयू से, 3 लोजपा (रामविलास) से और 1-1 मंत्री हम (से) और आरएलएम से होंगे।”

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी दल का आधिकारिक कोटा अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जनता के प्रति आभार
मांझी ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा—
“यह जीत जनता का विश्वास है और हम इसके लिए उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं।”

पटना जिला से दो मंत्रियों की संभावनाएँ
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इस बार पटना जिले से दो चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। पहले भी जिले से दो-दो विधायकों को मंत्रिमंडल में समायोजित किया जाता रहा है।
पिछले कार्यकाल में पटना जिले की 14 सीटों में से 9 पर महागठबंधन जीता था, जबकि भाजपा के पास सिर्फ 5 सीटें थीं, फिर भी नंद किशोर यादव और नितिन नवीन मंत्री बने थे।

नई सरकार के गठन और कैबिनेट के चेहरे सामने आने को लेकर suspense बना हुआ है, लेकिन 20 नवंबर के शपथ ग्रहण से पहले राजनीति पूरी तरह गर्म है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article