XUV-500 के तहखाने से 76.5 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: आरा में नारकोटिक्स सेल और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने XUV-500 वाहन में बने गुप्त तहखाने से 76.5 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई 6 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि एक XUV-500 वाहन के जरिए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक अबु सैफी मुर्तज़ा, गुलाम सरवर और डीएसपी विनय कुमार के निर्देशन में एसओजी/एस-टॉ (5 ‘बी’) टीम ने नारकोटिक्स सेल (ANTF), STF पटना, चीता-06 और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से नवादा थाना क्षेत्र में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान वाहन के भीतर बने विशेष तहखाने से 76.5 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से तीन तस्करों अविनाश कुमार (पिता: स्व. नंद किशोर सिंह), अरमान तिवारी (पिता: अजय कुमार तिवारी) और विजेंद्र कुमार सिंह (पिता: शिव शंकर सिंह) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बरामद सामान में गांजे के अलावा तीन मोबाइल फोन, एक XUV-500 वाहन, 8,500 रुपये नकद और 500 रुपये का एक फटा हुआ नोट भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नवादा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष आरोपियों में एक ओडिशा का अंतरराज्यीय तस्कर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क ओडिशा, बिहार समेत कई राज्यों में फैला हुआ है और लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में सक्रिय था।

तीनों गिरफ्तार आरोपियों का IR रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article