8 मार्च का जाने राशिफल जाने ग्रहण का दशा और दिशा

Patna Desk

NEWS PR DESK– जाने आज का राशिफल कौन सा रंग और समय आपके लिए होगा महत्वपूर्ण

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे, तो इससे आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी से कोई वादा नहीं करना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।


वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। नौकरी में आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है। परिवार में रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बिजनेस में योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम न करें।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
कर्क राशि के जातक के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे। आपको किसी नए काम में सोच समझ कर हाथ बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसे भी आप वापस ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कामकाज के मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको काम के साथ-साथ सेहत मे भी लापरवाही नहीं करनी है।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पुरा ध्यान देंगे। आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी बात को लेकर नहीं उलझना है। आप गलत तरीके से धन कमाने के चक्कर में ना पड़े। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य के सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज थी, तो आप उन्हें मनाने की पूरे कोशिश करें।

Share This Article