भोजपुर से उठी न्याय की पुकार, बेतिया के युवक ने संभाली आंदोलन की कमान

न्याय की उम्मीद में अनशन, सच सामने लाने की मांग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। परिजनों और ग्रामीणों की आवाज के बीच अब एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने इस आंदोलन को नई चर्चा दे दी है। पश्चिम चंपारण के बेतिया से करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे सचिन मिश्रा ने भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनके घर के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है।

भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सचिन मिश्रा अपने संकल्प पर अडिग हैं। विरोध के प्रतीक के रूप में उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया है। उनका कहना है कि जब तक भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सचिन मिश्रा ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर लगातार उठ रही आवाजों के बीच यह अनिश्चितकालीन अनशन अब चर्चा का विषय बन गया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि न्याय की इस मांग पर प्रशासन और सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article