बगहा नगर परिषद गोड़िया पट्टी वार्ड-25 में दुर्गा पूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की बनी रणनीति,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां बगहा नगर परिषद गोड़िया पट्टी वार्ड-25 में दुर्गा पूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की बनी रणनीति


बगहा नगर परिषद बगहा के गोड़िया पट्टी वार्ड नंबर-25 में इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने को लेकर पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक वार्ड पार्षद एवं पूजा समिति की अध्यक्ष रानू सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें पूजा को बेहतर और आकर्षक बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।


बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि ,

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाई जाएगी,आयोजन को सफल बनाने में मोहल्लेवासियों का भी भरपूर सहयोग लिया जाएगा। वार्ड प्रतिनिधि राहुल सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर भव्य रूप से मनाते हैं।


बैठक में अध्यक्ष रानू सिंह, उपाध्यक्ष नगीना चौधरी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा, उप कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, सचिव सुनील कुमार गुप्ता, उप सचिव धनंजय कुमार, संचालक राहुल सिंह समेत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;—

Share This Article