गया में पैसे के विवाद ने ली युवक की जान, मारपीट में भाई गंभीर घायल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले में पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकंद थाना क्षेत्र के पीर बीघा गांव में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मजदूरी के पैसे मांगने गए थे दोनों भाई
मृतक की पहचान पीर बीघा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, इरफान का भाई रिजवान पेंटर का काम करता है। गांव के ही मुन्ना नामक व्यक्ति के यहां उसने ठेकेदारी में काम किया था। रिजवान अपने बकाया पैसे मांगने के लिए बड़े भाई इरफान के साथ मुन्ना के घर पहुंचा था।
कहासुनी के बाद शुरू हुई हिंसक झड़प
बताया जा रहा है कि पैसे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि झड़प के दौरान मुन्ना के घर की छत से ईंट फेंकी गई, जो इरफान और रिजवान को लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।


इलाज के दौरान इरफान की मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 5 बजे इरफान की मौत हो गई, जबकि रिजवान का इलाज अभी जारी है। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
जांच में जुटी पुलिस
चाकंद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article