प्रेमिका ने प्रेमी से शादी से किया इंकार तो अपने दोस्तों के साथ प्रेमिका की कर दी ह/त्या

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर दिनांक 30 मई 2025 को रात करीब 1:00 बजे एक युवती जो नवगछिया की रहने वाली थी, वह अपने घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी उसके परिजनों द्वारा 31 मई 2025 को थाना रंगरा में गुमशुदगी की सूचना दी गई पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई.

और 3 जून 2025 को रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रेलवे ढाले के पास स्थित एक खेत से युवती का शव बरामद हुआ घटनास्थल का निरीक्षण FSL टीम और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया इसके बाद पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें रंगरा, नवगछिया, गोपालपुर थानों के साथ-साथ डीआईयू टीम को शामिल किया गया जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार, पिता- पूरन मंडल, साकिन- चापर, थाना- रंगरा, जिला- भागलपुर को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन युवती ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और बातचीत भी बंद कर दी आरोपी ने युवती को 30 मई को रात में रेलवे ढाले पर बुलाया वहां उसका एक साथी भी मौजूद था बातचीत के दौरान जब युवती ने शादी के प्रस्ताव को फिर ठुकरा दिया, तो गुस्से में आकर दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद शव को पास के खेत में फेंक दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल और साइकिल को छिपा दिया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाना

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

(Strangulation) बताया गया और किसी प्रकार की यौन हिंसा के प्रमाण नहीं मिले इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है इस जघन्य कांड का सफल उद्भेदन करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article