- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्बानना गांव में रविवार को एक मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले इस मारपीट की घटना में तीन लोग सपना कुमारी, जयप्रकाश यादव और सन्नो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है घटना की सूचना पर पीरपैंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी थी जो आज हिंसक झड़प में बदल गई फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
