हृदय रोग उपचार में नया अध्याय: बिहार में पहली बार दूरबीन तकनीक से हार्ट सर्जरी

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार में पहली बार दूरबीन (मिनिमली इनवेसिव) तकनीक के माध्यम से हृदय शल्य चिकित्सा (Cardiac Surgery) का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यशाला 13 और 14 अगस्त 2026 को Association of Cardiac Thoracic Surgery (ACTS) एवं 4 A Heart Hospital (A Unit of Rajeshwar Hospital), बहादुरपुर फ्लाईओवर के समीप, ओल्ड बाइपास मेन रोड, कंकड़बाग, पटना में आयोजित होगी।

इस कार्यशाला में बिहार के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान दूरबीन तकनीक से की जाने वाली हृदय शल्य प्रक्रियाओं का लाइव एवं रिकॉर्डेड वीडियो तैयार किया जाएगा, ताकि चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों और आम लोगों को इस आधुनिक तकनीक की जानकारी मिल सके

सही और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना

आयोजकों के अनुसार, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हृदय रोगों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में सही और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना है। इस दौरान विशेषज्ञ हृदय रोगों के उपचार, सर्जरी की नई तकनीकों और मरीजों के लिए उपलब्ध बेहतर विकल्पों पर भी विस्तार से जानकारी देंगे।
इस विशेष शल्य चिकित्सा कार्यशाला का संचालन बिहार के प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. कुणाल कृष्णा एवं डॉ. धीरज कुमार सनडेलिया के नेतृत्व में किया जाएगा।

यह आयोजन बिहार में आधुनिक हृदय शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे मरीजों को अत्याधुनिक और कम चीरा वाली सर्जरी तकनीक का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Share This Article