नदी से जानवर को बचाने गए बुजुर्ग चरवाहे की नदी में डूबने से मौ/त

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में नदी से जानवर को बचाने गए बुजुर्ग चरवाहे की नदी में डूबने से मौत हो गई घटना एकचारी थाना क्षेत्र के बड़ी मोहनपुर बहिहार में हुई हादसे की जानकारी के बाद मौके पर जुटे लोगों ने शव को किसी तरह नदी से बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की पहचान स्वर्गीय लखन मंडल के पुत्र गुरु चरण मंडल(70) के तौर पर हुई है जानकारी के अनुसार, मृतक जानवर को चारा खिलाने के लिए बहिहार लेकर गया था इसी दौरान जानवर नदी में चला गया इसके बाद मृतक नदी में कूदकर जानवर को निकालने की कोशिश करने लगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी दौरान वह डूब गए आसपास के चरवाहों ने घटना देखी और घर वालों को जानकारी दी सूचना के बाद घर वाले मौके पर पहुंचे इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
बुजुर्ग की डूबने से मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं भतीजे सुदीन मंडल ने बताया कि मृतक मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करते थे जानवर चराने के लिए गए थे, इसी दौरान नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई लोगों ने घटना की जानकारी दी थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article