भागलपुर में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा; डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 29 अप्रैल। तिलकामांझी स्थित लॉ कॉलेज के पास मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गई और आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान सरधो निवासी Ritesh Kumar Singh के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, रितेश कुमार सिंह खुद चलकर इलाज के लिए Dr. Abhishek Kumar के क्लीनिक पहुंचे थे और उनकी हालत गंभीर नहीं थी। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया, लेकिन सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी कहना है कि सुबह अस्पताल प्रशासन ने मरीज को कहीं और रेफर करने की बात कही। इसी दौरान उन्हें शक हुआ और विरोध करने लगे। आरोप है कि इसी बीच डॉक्टर मौके से फरार हो गए। बाद में जब परिजनों ने मरीज को देखा, तो उसकी मौत हो चुकी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना से गुस्साए परिजन शव को लेकर क्लीनिक के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article