‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर होगा विशेष शिविर का आयोजन, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 05 मई। जिला प्रशासन ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSG:MBY)’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में समाहरणालय, पटना की ओर से आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न अनुमंडलों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, योजना की प्रगति की नियमित निगरानी और आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत जिला विकास शाखा, पटना की वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी श्रीमती पूजा कुमारी को इस अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अनुमंडलों में लगेगा शिविर

प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के तीन अनुमंडलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बाढ़ – 7 मई 2026

पालीगंज – 8 मई 2026

मसौढ़ी – 9 मई 2026

इन शिविरों में आम नागरिकों को योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी और ऑन-द-स्पॉट आवेदन प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।

प्रशासन ने दिए स्पष्ट निर्देश

जिला प्रशासन ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शिविर के लिए स्थान चिन्हित कर उसके सफल आयोजन को सुनिश्चित करें। वहीं विद्युत आपूर्ति से जुड़े अधिकारियों को शिविर के दौरान आवश्यक संसाधनों-जैसे टेबल, कुर्सी, माइकिंग और पेयजल-की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

बैंकों की भूमिका भी अहम

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अग्रणी जिला प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से सभी बैंकों को शिविर में शामिल किया जाएगा। बैंक प्रतिनिधि मौके पर ही ऋण से जुड़े आवेदनों को स्वीकार कर उनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

पुराने लंबित मामलों का भी होगा समाधान

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि पहले से लंबित आवेदनों की सूची प्राप्त कर शिविर के दौरान उनका निपटारा किया जाए, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article