बंगाल-असम में सरकार गठन की तैयारी तेज, अमित शाह और जेपी नड्डा बने पर्यवेक्षक

जीत के बाद अब नेतृत्व की बारी—BJP ने बढ़ाए सरकार गठन के कदम

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में पार्टी ने दोनों राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई है। उनके साथ मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया
वहीं, असम में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। चुनावी नतीजों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 206 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे राज्य में पहली बार पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 81 सीटों पर सिमटना पड़ा, जबकि कांग्रेस को महज 2 सीटें मिलीं।

उधर असम में भी भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अकेले 82 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। कुल मिलाकर, दोनों राज्यों में भाजपा की इस बड़ी जीत के बाद अब नेतृत्व चयन और सरकार गठन की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article