सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का पटना में होगा आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर :सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में होगा ।यह कार्यशाला 10 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक चलेगा। इस कार्यशाला को लेकर भागलपुर के उप विकास आयुक्त के कार्यालय से जागरूकता रथ को भागलपुर के प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसको लेकर उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यशाला पटना के ज्ञान भवन में तीन दिवसीय होगा इसमें देश भर के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं इस कार्यशाला में भागलपुर से भी जिला पंचायती राज पदाधिकारी , दो प्रखंड राज्य पदाधिकारी, 10 स्थानीय जनप्रतिनिधि को भेजा जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह बहुत हर्ष की भी बात है कि देशभर के अनुभवी लोगों के द्वारा कार्यशाला में बातें रखी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article