डीएम का निर्देश: जनकल्याणकारी योजनाओं के लंबित कार्य समयबद्ध तरीके से करें पूरा !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क:पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां जनकल्याणकारी योजनाओं के लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करें डीएम
बेतिया जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करते हुए योजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा कराने का निर्देश दिया।


विद्यार्थी सहयोग शिविर की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू किए गए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, जीवन प्रमाणीकरण के लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन कराने का निर्देश दिया गया।


पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में बेतिया और बगहा के कार्यपालक अभियंताओं को उपयुक्त स्थलों पर कैंप आयोजित कर नए आवेदन, इंस्टॉलेशन, स्वीकृति एवं भुगतान का कार्य लक्ष्य के अनुरूप पूरा कराने को कहा गया।


पंचायत सरकार भवनों में विद्युत कनेक्शन तथा भूमि से ,

संबंधित लंबित कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बिना भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को उपयुक्त भवन में शिफ्ट करने तथा सभी केंद्रों में बिजली और नल-जल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया। बैठक में डीडीसी काजले वैभव नितिन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट;-

Share This Article