नौतन नहर में फिर हादसा, पांच घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ युवक का शव !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क :– पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां नौतन नहर में फिर डूबा युवक, पांच घंटे बाद मिला शव !


नौतन प्रखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेतिया-नौतन मुख्य पथ स्थित धुमनगर बड़ा नहर में रविवार को एक युवक डूब गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव नहर से बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, धुमनगर अंसारी टोला निवासी 22 वर्षीय मासूम खान ने रविवार 16 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे अचानक नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह गहरे पानी में लापता हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलने पर नौतन पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने नहर में सघन खोज अभियान चलाया। करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद मासूम खान का शव बरामद कर लिया गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी !

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट :—

Share This Article