आत्मसमर्पण के लिए बोलने के बाद भी लगातार करता रहा पुलिस पर फायरिंग, जानिए भोजपुर एनकाउंटर का पूरा सच

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 जून। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार हाथ में पिस्टल लहराते व हवाई फायरिंग करते बिलौटी गांव के भरत भूषण तिवारी फेसबुक पर लाइव आकर वीडियो बना रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही घटना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस व भोजपुर एसटीएफ टीम द्वारा फौरन घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस व एसटीएफ व्यक्ति को लगातार आत्मसमर्पण के लिए बोला जा रहा था। लेकिन भरत भूषण तिवारी अपने हाथ में लिये पिस्टल से पुलिस पर लगातार रूक-रूक कर फायरिंग करता रहा।

ऐसे में पुलिस टीम व आमलोगों के सुरक्षा के लिए पुलिस व एसटीएफ ने त्वारित कार्रवाई करने का निर्णय लिया। वही हाथ में बेखौफ पिस्टल लहरा रहे भरत भूषण तिवारी पर नियंत्रण पाने के लिए एसटीएफ के जवानों द्वारा बुलेटप्रुफ जैकेट के साथ व्यक्ति की क्लोज कॉडनिंग की जा रही थी। तभी भरत भूषण ने पुलिस व एसटीएफ के जवानों को अपनी तरफ बढ़ता देख पुलिस को लक्ष्य कर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा व आस-पास के लोगों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गयी। जिससे पुलिस की गोली व्यक्ति के पैर में लगी। गोली पैर में लगने के बाद घायल भरत भूषण शर्मा को इलाज के लिए फौरन पीएमसीएच लाया गया। इलाज के दौरान घायल भरत भूषण की मौत हो गयी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें कि पुलिस व एसटीएफ को मृतक भरत भूषण शर्मा के पास से 1 पिस्टल, 2 जिन्दा कारतूस, 2 मैग्जीन व 2 खोखा बरामद हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article