NEWS PR डेस्क : बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।मोकामा विधायक अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं, जहां उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हो रही है। हालांकि, मुलाकात का एजेंडा और बातचीत के मुद्दों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।