AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में होगा ANGA–2026 सम्मेलन, देशभर के कुलपति होंगे शामिल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क:भागलपुर: बिहार के कृषि जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आने जा रही है। भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ का स्वर्ण जयंती कुलपति सम्मेलन एवं ANGA–2026 राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और नीति-निर्माता एक मंच पर जुटेंगे।

दो दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों समेत 250 से अधिक विशेषज्ञों की सहभागिता होगी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय कृषि को आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में नई रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है।

सम्मेलन के दौरान विकसित भारत–2047, आत्मनिर्भर कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल फार्मिंग, जलवायु-अनुकूल खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कृषि स्टार्टअप प्रदर्शनी और विभिन्न तकनीकी सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री रामचंद्र प्रसाद तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता प्रस्तावित है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने इस आयोजन को बिहार और भागलपुर के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से राज्य में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा मिलेगी। साथ ही देश के कृषि विशेषज्ञों के बीच विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान भी होगा।

सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण ‘सबौर घोषणा-पत्र’ होगा, जिसे आयोजन के समापन पर जारी किया जाएगा। इसमें देश के कृषि विकास, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और भविष्य की कृषि रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं संकल्प शामिल किए जाएंगे। कुल मिलाकर, सबौर में होने जा रहा यह राष्ट्रीय सम्मेलन न केवल भागलपुर, बल्कि बिहार को देश के कृषि शिक्षा और अनुसंधान के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More