जमीन बेचने से नाराज बहू-बेटे ने मां-बाप और भाई पर किया हमला, तीनों की हालत गंभीर

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। मधेपुरा बेटी की शादी का कर्ज को अदा करने लिए जमीन बेचने पर पुत्र ने पिता समेत मां और भाई पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला भतनी थाना के टेंगराहा सिकियाहा पंचायत के वार्ड 14 का है। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मी बालेश्वर शर्मा व उनकी पत्नी मीरा देवी और पुत्र सुधीर कुमार की हालत गंभीर देख कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पंचायत के बरहकुरबा गांव निवासी बालेश्वर शर्मा ढाई वर्ष पूर्व बेटी सलिता कुमारी की शादी की थी। जिसमें पुत्र सुधीर कुमार, अखिलेश कुमार एवं मिथिलेश कुमार ने भी सहयोग किया था। बावजूद स्थानीय लोगों से भी कर्ज लेना पड़ा था। सूद पर लिए गए कर्ज बढ़कर 4.50 लाख हो गया।

इसे लेकर बालेश्वर शर्मा ने एक कठ्ठा जमीन स्थानीय चतुरी सरदार को बेचकर चुकाने का निर्णय लिया। जमीन बिक्री की जानकारी मिलने पर बड़े पुत्र मिथिलेश कुमार एवं पुत्रवधु रूपा कुमारी ने विरोध शुरू कर दिया। पुत्र के विरोध के बावजूद बालेश्वर शर्मा बुधवार को चतुरी सरदार को जमीन रजिस्ट्री करने निबंधन कार्यालय मधेपुरा गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रजिस्ट्री रुकवाने पुत्र एवं पुत्र वधु भी पहुंच गई। विरोध के बावजूद जमीन रजिस्ट्री हो गया। इससे आक्रोशित पुत्र मिथिलेश कुमार और पुत्रवधु रूपा ने शादी में सहयोग के लिए दिए 75 हजार रूपये की मांग करने लगा। इसे लेकर गुरुवार की सुबह बाप बेटे के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मिथिलेश और उनकी पत्नी रूपा ने दबिया और लाठी डंडे से बालेश्वर शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया।

गर्दन पर दबिया चलाते समय बालेश्वर शर्मा ने दबिया को हाथ से रोकते हुए गर्दन को छिपा लिया। इससे दबिया गर्दन पर नहीं लगा लेकिन हाथ को काट दिया। इस दौरान बचाने आई मां मीरा देवी तथा भाई सुधीर पर भी दोनों ने हमला कर दिया। इस दौरान सुधीर के कंधे पर दबिया लगने से कंधा कट गया तो वहीं मां मीरा देवी को लाठी डंडे की मार से काफी चोटें लगी।

दबिया के छीना झपटी में मिथिलेश कुमार को भी चोट लगी और वह भी जख्मी हो गया। हाथ कटने और चोट लगने पर सर से काफी खून बहने पर बालेश्वर शर्मा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मारपीट की घटना को देख आस पास के काफी लोग वहां पहुंच गए और मामले को शांत करा कर जख्मी बालेश्वर शर्मा समेत मीरा देवी एवं सुधीर कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वरुण कुमार ने सभी जख्मी का इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।

जख्मी सुधीर कुमार ने बताया कि सभी भाईयों के सहयोग और कर्ज लेकर बहन की शादी की गई थी। कर्ज बढ़ता जा रहा था। पिता खुद के खरीदे जमीन में से एक कट्ठा बेचकर कर्ज अदा कर दिए। इसी बात को लेकर भाई मिथिलेश ने पहले जमीन बिक्री का विरोध किया बाद में शादी में दिए 75 हजार रुपये की मांग शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर पिता की हत्या करने के उद्देश्य से दबिया से हमला कर दिया। हमलोग नहीं रहते तो पति पत्नी मिलकर आज पिता की हत्या कर देते।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article