AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शंकरपुर दियारा कारगिल बहियार में हुए हत्या मामले में कांड के मुख्य आरोपी रंजीत मंडल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर दियारा कारगिल बहियार में बीते 11 फरवरी को हुए नाथनगर थाना के चौकीदार, रंजन पासवान के भाई राजीव की हत्या मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झौआ कोठी, बड़ी खंजरपुर निवासी छेदी मंडल के पुत्र रंजीत मंडल के रूप में किया है।

इस गिरफ्तारी की पुष्टि भागलपुर के सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी ।आपको बता दें की पुलिस ने पूर्व में इस घटना में संलिप्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है। वही इस कांड का मुख्य अभियुक्त रंजीत मंडल लगातार फरार चल रहा था। वही पुलिस के द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति रंजीत मंडल ने बताया कि राना मंडल से मेरा विवाद था, हम दोनों के बीच विवाद में राजीव आया जो हमें पसंद नहीं आया। इसीलिए मैंने दबिया से राजीव कुमार के सिर पर वार कर दिया। वही गिरफ्तार आरोपी रंजीत मंडल का पूर्व से अपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके विरुद्ध बरारी थाना में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है।