असामाजिक तत्वों ने 10 बीघा के धान के टाल में लगाई आग, 2 लाख की नुकसान

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में असामाजिक तत्वों ने धान की तैयार फसल में आग लगाकर भारी नुकसान पहुंचाया है। घटना में करीब 10 बीघा की धान फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लगभग 2 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है. मामला सनोखर थाना क्षेत्र के धनोरी गांव के 500 मीटर दूर बहियार का है। जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने यह घटना देर रात अंजाम दी। आग लगने की जानकारी गांव के लोगों को सुबह हुई।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है बताया गया है कि धान की फसल पोखर के पास एकत्र कर रखी गई थी।

आग लगने से चार सकूआ के पेड़ भी जल गए मुखिया प्रतिनिधि विनय शाह ने बताया कि आग रात मे ही लगाई गई होगी, क्योंकि सुबह तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी उन्होंने कहा कि आते-जाते कुछ लोगों ने फसल में आग लगी देखी, जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई. विनय शाह ने बताया कि चार गरीब किसान परिवार जलधर मंडल, शिवलाल मंडल, संजय मंडल और राजेश मंडल ने मिलकर अपनी धान की फसल कटाई के बाद पोखर किनारे एकत्र की थी सभी ने पोखर के किनारे धान जमा किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गरीब परिवार होने के कारण इस हादसे से उन पर संकट गहरा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पीड़ित किसान जलधार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले ही सभी किसानों ने धान की फसल एकत्र कर रखी थी। उन्होंने कहा कि साल भर की कड़ी मेहनत के बाद उम्मीद थी कि इस बार फसल बेचकर कर्ज उतार पाएंगे, लेकिन दुश्मनी के कारण असामाजिक तत्वों ने धान के खटाल में आग लगा दी। आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई पीड़ित किसानों के अनुसार इस आगजनी में करीब 2 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article