भागलपुर में फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर हमला, चोरी रोकने पर कर्मचारियों से मारपीट, एक को नीचे फेंका गया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब भोलानाथ फ्लाईओवर के निर्माण स्थल पर काम कर रहे कर्मचारियों पर हमला कर दिया गया। श्रीराम इंटरप्राइजेज द्वारा बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर पर बीते कुछ दिनों से लगातार लोहे की छड़ें चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं।

बीती रात एक व्यक्ति को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया और विरोध स्वरूप थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना ने अगले दिन एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

सुबह जब निर्माण कंपनी के कर्मचारी साइट पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने चोर का पक्ष लेते हुए कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट के दौरान एक कर्मचारी को फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो से तीन अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूचना मिलते ही ईशाकचक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल भागलपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या हमला किसी संगठित गिरोह की साजिश का हिस्सा था या फिर इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश छिपी है। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article