गया रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर आरपीएफ के जवानों की मुस्तैदी ने एक यात्री की जान बचा ली। गया, गया-पटना मेमू ट्रेन के रवाना होते समय एक दिव्यांग यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह प्लेटफॉर्म पर गिरते हुए ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने लगा। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर दौड़कर यात्री को खींच लिया और सुरक्षित बचा लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
तस्वीरें गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 की हैं।
जैसे ही यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी यात्री असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफार्म के गैप में जाने लगा,
यात्री को खतरे में देख प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक बलवंत कुमार सिंह और आरक्षी सावन कुमार तुरंत हरकत में आए।
दोनों जवानों ने बिना समय गंवाए यात्री को पकड़कर पूरी ताकत से अपनी तरफ खींचा और उसे चलती ट्रेन से सुरक्षित दूरी पर कर दिया। जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
आरपीएफ के मुताबिक, यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म नंबर-4 के दिल्ली एंड स्थित लैडर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।,
आरपीएफ ने इसे ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत की गई कार्रवाई बताया है। वही स्टेशन पर तैनात जवानों ने ट्रेन को रुकवाया और फिर उसे चढ़ाया साथ ही कई और यात्री भी ट्रेन पर चढ़ पाया.
आरपीएफ जवानों की सूझबूझ, साहस और तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल हर वक्त मुस्तैद है। वहीं, इस घटना के बाद यात्रियों से अपील की गई है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश बिल्कुल न करें।
गया से आशीष की रिपोर्ट ;-